Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: SWATI SAXENA
Ghaziabad: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को भरतपुर में फेंककर भागे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर
12 Apr 2026, 07:29 PM Uttar Pradesh - Ghaziabad
Reporter : Arun Mishra
Ghaziabad

विकास और आशु नामक प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी घटना के बाद पीड़िता को बदहवास हालत में राजस्थान के भरतपुर में फेंककर भाग गए। 

टीलामोड़ से महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विकास और आशु नामक प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी घटना के बाद पीड़िता को बदहवास हालत में राजस्थान के भरतपुर में फेंककर भाग गए। 

भरतपुर के अस्पताल में महिला ने पुलिस को दरिंदगी की आपबीती सुनाई तो जीरो एफआईआर दर्ज करके गाजियाबाद कमिश्नरेट को भेज दी गई। साथ ही राजस्थान पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को गाजियाबाद के कंबाइंड अस्पताल में छोड़कर स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए चली गई। 

अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर स्थानांतरित की है। इसमें पीड़िता ने जानकारी दी कि वह हरियाणा के पलवल की रहने वाली है और गाजियाबाद के लोनी में प्लॉट खरीदने के लिए आई थी। यहां पर उनका संपर्क प्रॉपर्टी डीलर विकास और आशु से हुआ था। छह अप्रैल की दोपहर वह प्लॉट देखने के लिए गाजियाबाद आई थीं और लोनी जा रही थीं। 


आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलरों ने उन्हें टीलामोड़ बुलाया था। यहां से कार में बैठाकर प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने चल दिए। उसी दौरान आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और वह बेहोश हो गई। 


आरोप है कि आरोपियों ने चलती कार में महिला के साथ दरिंदगी की और राजस्थान में फेंककर भाग गए। सात अप्रैल को जब उन्हें होश आया तो वह भरतपुर के अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें नहीं पता कि किसने अस्पताल में भर्ती कराया था। 


एसीपी ने बताया कि भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की और आठ अप्रैल को राजस्थान पुलिस बिना सूचना दिए महिला को संजय नगर स्थित कंबाइंड अस्पताल में छोड़कर चली गई। अब मामले की जांच शुरू कर दी है। 


महिला के अस्पताल में आने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और इलाज भी किया गया। हालांकि, बाद में महिला को उनके परिजन छुट्टी कराकर घर ले गए। 

-डाॅ. योगेंद्र कुमार, कार्यवाहक सीएमएस


पीड़ित महिला के परिवार से संपर्क किया गया था। महिला को परिजन अस्पताल से छुट्टी कराकर ले गए हैं। प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। आरोपियों की पहचान और तलाश करने में टीम जुट गई है। जल्द ही महिला के बयान करके आगे की कार्रवाई करेगी। 

-अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मेरठ के स्कूल में छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, मची चीख-पुकार; मौके पर दौड़े अभिभावक
April 14, 2026
thumb
नीतीश युग के अंत के साथ बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय, त्रिकोणीय मुकाबले से अब सीधी दो ध्रुवीय लड़ाई
April 13, 2026
thumb
महिला आरक्षण कानून पर तेज हुई सियासत, किरेन रिजिजू ने खरगे को पत्र लिख समर्थन मांगा, देरी पर उठाए सवाल
April 13, 2026
thumb
तमिलनाडु में भाषा और शिक्षा फंड पर घमासान, स्टालिन ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, हिंदी थोपने का मुद्दा गरमाया
April 13, 2026
thumb
दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, खुली अदालत में सुनवाई की मांग तेज
April 13, 2026
thumb
कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, सिद्धारमैया के करीबी नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी, हाईकमान सख्त रुख अपनाने के संकेत
April 13, 2026
thumb
पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री पर संजय राउत का तीखा हमला, बयान से बढ़ी सियासी गर्मी और अंतरराष्ट्रीय बयानबाजी पर बहस
April 13, 2026
thumb
नोएडा से उठी कर्मचारियों की चिंगारी अब हरियाणा पहुंची, फरीदाबाद में हजारों मजदूरों की हड़ताल से औद्योगिक कामकाज ठप
April 13, 2026
thumb
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन तेज, शिवराज सिंह चौहान बने पर्यवेक्षक, डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी चर्चा शुरू
April 13, 2026
thumb
बिहार में सत्ता परिवर्तन तय, 14 अप्रैल को अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार
April 13, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open