Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
SZN MEDIA : मेरठ के साइबर थाने की शिकायतों के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की है। एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया, जबकि 13 अन्य पुलिसकर्मियों को साइबर थाने से हटाकर विभिन्न इकाइयों में स्थानांतरित किया गया।
साइबर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई कर दी गई। एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर 13 पुलिसकर्मी साइबर थाने से हटाए। तीन अन्य पुलिसकर्मियों का भी हुआ स्थानांतरण। काफी दिनों से साइबर थाने में वसूली का बड़ा खेल चलने की चर्चाएं आम हाे रही थी। दो सप्ताह पहले थाना प्रभारी को हटाने के बाद भी थाने की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हो पाया। यही कारण है कि एसएसपी ने बुधवार रात को बड़ी कार्रवाई कर दी।
साइबर थाने में ठगी की वजह से सीज किए खाते खुलवाने और अन्य मामलों में पुलिसकर्मियों की शिकायतें आ रही थी। एसएसपी अविनाश पांडेय ने तैनाती के बाद पहली मीटिंग में ही साइबर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को सुधरने की हिदायत दी थी। उसके बाद भी साइबर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में कोई सुधार नहीं हुआ। तब एसएसपी ने थाना प्रभारी महेश राठौर को हटाकर रेलवे रोड थाने में इंस्पेक्टर क्राइम बना दिया। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर महावीर को थाना प्रभारी बनाया।
साथ ही सीओ क्राइम अभिषेक पटेल को भी हटाकर शुचिता सिंह को सीओ क्राइम बनाया। तब भी थाने की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद एसएसपी ने खुद ही थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों की गोपनीय तरीके से जांच कराई। बुधवार की रात इंस्पेक्टर देवेश कुमार को सस्पेंड कर दिया, जबकि हेडकांस्टेबल अरविंद कुमार और सिपाही गिर्राज सिंह को साइबर थाने से हटाकर सीओ कोतवाली पेशी में भेजा।
इसी तरह से हेडकांस्टेबल राकेश कपिल, धर्मेंद्र पंवार, सिपाही नूरे आलम, संजय अत्री, प्रवीण तेवतिया, अरविंद कुमार, अश्वनी कुमार, अजीत कुमार, मेहश कुमार और अब्दुल को साइबर से हटाकर यूपी-112 की गाड़ियों पर लगा दिया। साइबर थाने से महिला कांस्टेबल गुंजन को लोहियानगर थाने, संदीप कुमार को पुलिस लाइन से बहसूमा थाने, सिपाही संजीत कुमार को बहसूमा से परतापुर और हेडकांस्टेबल राहुल कुमार को यूपी-112 से परिवहन शाखा में भेजा गया है। यानि की 13 पुलिसकर्मी साइबर थाने से हटाए गए है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि जनपद पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर प्रशासनिक समायोजन के सापेक्ष पुलिसकर्मियों को स्थानांतरण किया गया है।
Latest News
Open