Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
थाना बिसरख घेराव, बेटियों को न्याय
मनु चौधरी दाँतल के नेतृत्व में बिसरख थाने का घेराव, दो बेटियों को न्याय मांग
अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दाँतल’ के नेतृत्व में थाना बिसरख का घेराव, दो बेटियों के लिए न्याय की मांग
17 Feb 2026, 11:52 PM Uttar Pradesh - Greater Noida
Reporter : Mahesh Sharma
ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open
Greater Noida ग्रेटर नोएडा। समाज की दो बेटियों के साथ हुई कथित मारपीट की घटना को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने थाना बिसरख, ग्रेटर नोएडा का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दाँतल’ ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में ग्रेटर नोएडा स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के बाहर रास्ता संकरा होने के कारण गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि संप्रदाय विशेष के चार लोगों ने गुस्से में आकर जाट समाज की दो बेटियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेसबॉल के बैट से पीटा तथा उनके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के दौरान साथ मौजूद उनके भाई को भी गंभीर प्राणघातक चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाज के लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बेटियों की अस्मिता और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने 25 फरवरी तक आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर सर्वसम्मति से विचार करने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

बेटियों की न्याय की लड़ाई में सहयोग करने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।