Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
CCSU की Black list में 147 नाम, बहुत से छात्र बड़े-बड़े पदों पर कार्यरत...भाकियू आंबेडकर के अध्यक्ष भी काली सूची में
12 Apr 2026, 06:06 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने वर्तमान सत्र में 147 लोगों को प्रवेश से वंचित कर काली सूची में डाला है। इसमें भाकियू आंबेडकर के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी सहित कई बड़े राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और छात्र नेता शामिल हैं।


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने वर्तमान सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में 147 लोगों को प्रवेश से वंचित करते हुए काली सूची में शामिल कर रखा है। इस सूची में बड़े संगठनों के पदाधिकारी व अन्यत्र कार्यरत लोग भी शामिल हैं। वर्तमान में भाकियू आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायकी की तैयारी कर रहे डा. दिग्विजय भी भी विश्वविद्यालय की काली सूची का हिस्सा हैं। सूची में उनका नाम 29वें नंबर पर है। उन पर प्रतिबंध 2010 व 2011 में लगे थे, लेकिन वे अब भी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रतिबंधित हैं।


डा. दिग्विजय भाटी के अलावा विश्वविद्याल की काली सूची में समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज जावला, भाजपा नेता राहुल कुमार उर्फ संसार राणा, मेरठ दक्षिण से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे सपा नेता कृष्णपाल गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और अमरोहा में जिला पंचायत प्रत्याशी दीपक भड़ाना, भाजपा नेता व हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अरुण खटाना, राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष आदित्य पंवार, सपा प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रदीप कसाना, भडोली के ग्राम प्रधान व जिला पंचायत प्रत्याशी अंकित भड़ाना, सपा नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष सपा छात्रसभा राजदीप विकल, सीसीएसयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सिंह राणा, नीतीश भारद्वाज, एनएसयूआइ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, कांग्रेस नेता लव कसाना, उप्र पुलिस में कांस्टेबल कार्तिक जिंदल आदि प्रतिबंधित हैं।


उध्नर, के अलावा वर्तमान के नामों में शान मोहम्मद, आनंद प्रकाश सिद्धार्थ, अक्षय बैंसला, शुभम भड़ाना, अक्षय सिंह, शेखर चौधरी, मोहित तोमर, एबीवीपी से जुड़े हंस चौधरी आदि विश्वविद्यालय की प्रतिबंधित काली सूची का हिस्सा हैं।

अक्षय बैंसला ने कुलपति को पत्र लिखकर कहा है कि 25 नवंबर 2022 और 10 अप्रैल 2023 को प्रतिबंधित किए जाने के बाद उनका प्रतिबंध 13 सितंबर 2023 को समाप्त कर दिया गया। उसके बाद विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। बावजूद इसके वर्तमान सत्र में प्रवेश प्रतिबंधित सूची में शामिल किया गया है। आरोप है कि छात्रों की मांग समय-समय पर उठाने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।


छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा

विश्वविद्यालय को अपनी व्यवस्था पर विचार करना चाहिए। होनहार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। अब तो कभी-कभार विश्वविद्यालय आना होता है। छात्रों के खिलाफ ऐसे कृत्य के विरोध में 14 अप्रैल के बाद विश्वविद्यालय में आंदोलन करेंगे।

-डा. दिग्विजय भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू आंबेडकर

समय-समय पर सूची संशोधित की जाती है। प्रतिबंध के बाद केवल उन्हीं छात्रों को कुछ समय के लिए प्रवेश मिलता है जिन्हें कोर्स पूरा करने की अनुमति दी जाती है। अक्षय बैंसला सहित ऐसे छात्र जिनके नाम एफआइआर में दर्ज हैं वह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रतिबंध सूची में शामिल हैं।

-प्रोफेसर बीरपाल सिंह, कुलानुशासक, सीसीएसयू


ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
नीतीश युग के अंत के साथ बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय, त्रिकोणीय मुकाबले से अब सीधी दो ध्रुवीय लड़ाई
April 13, 2026
thumb
महिला आरक्षण कानून पर तेज हुई सियासत, किरेन रिजिजू ने खरगे को पत्र लिख समर्थन मांगा, देरी पर उठाए सवाल
April 13, 2026
thumb
तमिलनाडु में भाषा और शिक्षा फंड पर घमासान, स्टालिन ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, हिंदी थोपने का मुद्दा गरमाया
April 13, 2026
thumb
दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, खुली अदालत में सुनवाई की मांग तेज
April 13, 2026
thumb
कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, सिद्धारमैया के करीबी नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी, हाईकमान सख्त रुख अपनाने के संकेत
April 13, 2026
thumb
पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री पर संजय राउत का तीखा हमला, बयान से बढ़ी सियासी गर्मी और अंतरराष्ट्रीय बयानबाजी पर बहस
April 13, 2026
thumb
नोएडा से उठी कर्मचारियों की चिंगारी अब हरियाणा पहुंची, फरीदाबाद में हजारों मजदूरों की हड़ताल से औद्योगिक कामकाज ठप
April 13, 2026
thumb
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन तेज, शिवराज सिंह चौहान बने पर्यवेक्षक, डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी चर्चा शुरू
April 13, 2026
thumb
बिहार में सत्ता परिवर्तन तय, 14 अप्रैल को अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार
April 13, 2026
thumb
इंदौर में वंदे मातरम विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, देशभक्ति को लेकर बढ़ी बहस
April 13, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open