Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: KIRTI MISHRA
रामजन्मभूमि परिसर के वैकल्पिक गर्भगृह में प्रज्वलित हुई अखंड ज्योति, मंदिर निर्माण से पहले विराजमान थे रामलला
13 Apr 2026, 12:46 AM Uttar Pradesh - Ayodhya
Reporter : Arun Mishra
Ayodhya

अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित वैकल्पिक गर्भगृह में शनिवार शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। यह ज्योति अब आजीवन जलती रहेगी।

SZN संवाददाता, अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित रामलला के वैकल्पिक गर्भगृह में शनिवार को सायंकाल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। यह अखंड ज्योति अब आजीवन जलती रहेगी। इससे पहले अखंड ज्योति के सम्मुख श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात इसे प्रज्वलित किया गया।

इस अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव, कार्यदायी एजेंसी एलएंडटी के परियोजना निदेशक वीके मेहता, टीसीई के परियोजना निदेशक विनोद कुमार शुक्ल, ट्रस्ट के अभियंता जगदीश आफले, ट्रस्ट से जुड़े सेवानिवृत्त होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय, भोलेंद्र सहित सभी कार्यदायी एजेंसियों के अधिकारी, अभियंता व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

एलएंडटी के परियोजना निदेशक वीके मेहता ने बताया कि वैकल्पिक गर्भगृह में ट्रस्ट की ओर से अखंड ज्योति प्रज्वलित कराई गई है। इसे एक स्टैंड पर फिट किया गया है और विद्युत संचालित है।

बता दें कि ट्रस्ट ने उसी स्थल पर वैकल्पिक गर्भगृह का निर्माण कराया है, जहां पर मंदिर निर्माण के शुभारंभ के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला का अपने हाथों से 25 मार्च 2020 को प्रतिष्ठित किया था। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने तक रामलला यहीं विराजमान रहे थे।





ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
नीतीश युग के अंत के साथ बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय, त्रिकोणीय मुकाबले से अब सीधी दो ध्रुवीय लड़ाई
April 13, 2026
thumb
महिला आरक्षण कानून पर तेज हुई सियासत, किरेन रिजिजू ने खरगे को पत्र लिख समर्थन मांगा, देरी पर उठाए सवाल
April 13, 2026
thumb
तमिलनाडु में भाषा और शिक्षा फंड पर घमासान, स्टालिन ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, हिंदी थोपने का मुद्दा गरमाया
April 13, 2026
thumb
दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, खुली अदालत में सुनवाई की मांग तेज
April 13, 2026
thumb
कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, सिद्धारमैया के करीबी नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी, हाईकमान सख्त रुख अपनाने के संकेत
April 13, 2026
thumb
पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री पर संजय राउत का तीखा हमला, बयान से बढ़ी सियासी गर्मी और अंतरराष्ट्रीय बयानबाजी पर बहस
April 13, 2026
thumb
नोएडा से उठी कर्मचारियों की चिंगारी अब हरियाणा पहुंची, फरीदाबाद में हजारों मजदूरों की हड़ताल से औद्योगिक कामकाज ठप
April 13, 2026
thumb
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन तेज, शिवराज सिंह चौहान बने पर्यवेक्षक, डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी चर्चा शुरू
April 13, 2026
thumb
बिहार में सत्ता परिवर्तन तय, 14 अप्रैल को अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार
April 13, 2026
thumb
इंदौर में वंदे मातरम विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, देशभक्ति को लेकर बढ़ी बहस
April 13, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open