Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट: 9 अप्रैल को मेरठ बंद, सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का फूटा आक्रोश, फोर्स तैनात
08 Apr 2026, 11:43 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट में 44 अनाधिकृत निर्माण सील करने के आदेश दिए हैं। वेबसाइट पर आदेश अपलोड होते ही प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। वहीं व्यापारियों में बेचैनी बढ़ गई। पूरे बाजार में भारी पुलिस बल तैनात है। 

शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में मंगलवार को दिनभर भारी फोर्स तैनात रहा। सुप्रीम कोर्ट के 44 अनाधिकृत निर्माण सील करने के आदेश के बाद व्यापारियों ने मेन सेंट्रल मार्केट बाजार बंद रखकर धरना-प्रदर्शन किया। इन अनाधिकृत निर्माण में छह अस्पताल और छह स्कूल व चार बैंक्वेट हॉल भी शामिल हैं।

स्कूल प्रबंधन से टीम की तीखी झड़प हुई। स्कूलों ने हाफ डे कर अभिभावकों को फोन कर बच्चों को ले जाने के लिए बुलाया गया। सुबह सवेरे बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचे अभिभावकों में आक्रोश दिखा। संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों ने व्यापारियों के बीच बैठक कर 9 अप्रैल को मेरठ बंद का आह्वान किया है।

सोमवार को न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और केवी विश्वनाथन ने सुनवाई की थी। भूखंड संख्या 661/6 पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है। आवास एवं विकास परिषद की ओर से सेंट्रल मार्केट के 859 भूखंड में से 44 ऐसे भवनों की सूची दी गई, जो पूर्णत: व्यावसायिक हैं।

इनमें छह स्कूल, छह अस्पताल और चार बैंक्वेट हॉल समेत शोरूम, दुकानें चल रही हैं। मंगलवार को दिनभर सुप्रीम कोर्ट के आदेश अपलोड होने को लेकर चर्चा होती रही। व्यापारियों ने मेन सेंट्रल मार्केट बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। 

सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए जमकर निशाना साधा। अस्पतालों से दिनभर मरीज शिफ्ट किए गए और नए मरीजों को भर्ती नहीं किया गया। वहीं दिनभर बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

शाम को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अपलोड होते ही व्यापारियों में बेचैनी बढ़ गई। सीलिंग की आशंका के चलते व्यापारी बाजार में जुटे रहे। इस दौरान तमाम दुकानों को खाली भी किया जाता रहा।

याचिकाकर्ता लोकेश खुराना ने बताया कि कोर्ट ने स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों का दूसरी जगह दाखिला कराने और अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अगली सुनवाई तक दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने के लिए कहा है। 

शास्त्रीनगर योजना संख्या सात में 44 निर्माण पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों की ओर से बृहस्पतिवार को मेरठ बंद का आह्वान किया गया है। नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता की ओर से इसकी संयुक्त रूप से घोषणा की गई।





ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मेरठ के स्कूल में छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, मची चीख-पुकार; मौके पर दौड़े अभिभावक
April 14, 2026
thumb
नीतीश युग के अंत के साथ बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय, त्रिकोणीय मुकाबले से अब सीधी दो ध्रुवीय लड़ाई
April 13, 2026
thumb
महिला आरक्षण कानून पर तेज हुई सियासत, किरेन रिजिजू ने खरगे को पत्र लिख समर्थन मांगा, देरी पर उठाए सवाल
April 13, 2026
thumb
तमिलनाडु में भाषा और शिक्षा फंड पर घमासान, स्टालिन ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, हिंदी थोपने का मुद्दा गरमाया
April 13, 2026
thumb
दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, खुली अदालत में सुनवाई की मांग तेज
April 13, 2026
thumb
कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, सिद्धारमैया के करीबी नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी, हाईकमान सख्त रुख अपनाने के संकेत
April 13, 2026
thumb
पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री पर संजय राउत का तीखा हमला, बयान से बढ़ी सियासी गर्मी और अंतरराष्ट्रीय बयानबाजी पर बहस
April 13, 2026
thumb
नोएडा से उठी कर्मचारियों की चिंगारी अब हरियाणा पहुंची, फरीदाबाद में हजारों मजदूरों की हड़ताल से औद्योगिक कामकाज ठप
April 13, 2026
thumb
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन तेज, शिवराज सिंह चौहान बने पर्यवेक्षक, डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी चर्चा शुरू
April 13, 2026
thumb
बिहार में सत्ता परिवर्तन तय, 14 अप्रैल को अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार
April 13, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open