Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
SZN EXCLUSIVE
बेंगलुरु: लकवाग्रस्त मां से था परेशान, बेटे ने गोद में उठाकर चौथी मंजिल से फेंककर दी दर्दनाक मौत
16 Apr 2026, 09:20 AM Karnataka - Bangalore Rural
Reporter : Arun Mishra
Bangalore Rural

SZN डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के आरआर नगर में एक 42 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बुज़ुर्ग मां को अपने घर की चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला। पीड़ित महिला की पहचान 72 वर्षीय सावित्रम्मा के रूप में हुई है। वह लकवे से पीड़ित होने के कारण पिछले 4-5 सालों से बिस्तर पर थीं।

आरोपी की पहचान वेंकटेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने ऐसा अपनी मां की लंबे समय से चल रही बीमारी से परेशान होकर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी का कराया मेडिकल परीक्षण

अधिकारियों ने बताया कि घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वे वित्तीय पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं और उन्होंने कहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए उसका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

यह परिवार बीईएमएल लेआउट में एक चार-मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता था। पुलिस के अनुसार, वेंकटेश शादीशुदा है और अपनी पत्नी व मां के साथ रहता है। वह सावित्रम्मा को छत पर ले गया और फिर उन्हें नीचे फेंक दिया। वह जमीन पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी



ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर NSUI का विरोध, लोकतंत्र पर हमला बताया
April 16, 2026
thumb
मेरठ सेंट्रल मार्केट: धरने पर कांग्रेस की 'नो एंट्री', शहर उपाध्यक्ष को उठाया, इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक
April 16, 2026
thumb
मेरठ में किन्‍नरों ने 33 सेकेंड में युवक को 13 बार चप्‍पलों से पीटा, बीच चौराहे वारदात से मची अफरा-तफरी
April 16, 2026
thumb
मेरठ में पांच हजार पुलिसकर्मी क्यों बना रहे Facebook और इंस्टाग्राम पर चार-चार फर्जी ID ?
April 16, 2026
thumb
मेरठ में CM और डिप्टी सीएम के नाम पर हुई 25 लाख की ठगी, जालसाज का ऐसा तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग
April 16, 2026
thumb
मुस्कान-साहिल कोर्ट में नहीं रख सके अपना पक्ष:ऑनलाइन होनी थी पेशी, नहीं हुई सुनवाई, लगेगी अगली डेट
April 16, 2026
thumb
Meerut News: चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़े
April 15, 2026
thumb
मेरठ में मार्निंग वाॅक पर निकले रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला, पूर्व मेजर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
April 15, 2026
thumb
मेरठ में अधिवक्ता से मारपीट मामला गरमाया:12 दिन में कुर्की कार्रवाई से भड़के व्यापारी, प्रदर्शन किया, SSP ने जांच का आदेश दिया
April 15, 2026
thumb
हापुड़ में सनरूफ से अर्धनग्न स्टंट करने पर युवक पर कार्रवाई, पुलिस ने काटा भारी चालान और दी सख्त चेतावनी
April 15, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open