Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
दिल्ली से चोरी हुई एक बाइक मेरठ के रोहटा रोड पर बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से दो वाहन चोरों, सनी उर्फ इनिश और हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया।
SZN संवाददाता, मोदीपुरम। दिल्ली से चोरी की गई बाइक रोहटा रोड पर रेलवे फ्लाईओवर के पास से बरामद कर ली। पुलिस ने मौेके से दो वाहन चोर भी धर दबोचे। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल पहुंचा दिया।
कंकरखेड़ा थाने की योगीपुरम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार बाथम ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम रोहटा रोड रेलवे फ्लाईओवर के पास वापस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को आते देखा। शक होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, मगर उन्होंने बाइक की रफ्तार तेज कर दी।
घेराबंदी कर पुलिस ने उनको धर दबोचा। पुलिस ने बाइक के कागज, डीएल मांगे तो वह नहीं दिखा सके। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने बाइक का चेसिस नंबर को एप पर अपलोड किया तो उसमें बाइक दिल्ली से चोरी पाई गई।
पुलिस ने दोनों वाहन चोरों को धर दबोचा, जिनकी पहचान कंकरखेड़ा में मंगलपुरी निवासी सनी उर्फ इनिश और हर्ष कुमार के रूप में हुई। बाइक को सनी उर्फ इनिश चला रहा था। दारोगा ने कहा कि दोनों युवकों ने दिल्ली से बाइक चोरी को स्वीकार किया। दोनों पर तीन-तीन केस दर्ज हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल पहुंचा दिया।
Latest News
Open