Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: UJJWAL
Noida Protest: नोएडा बवाल निकला साजिश, 300 गिरफ्तार, 7 FIR, 7 व्हाट्सएप ग्रुप की जांच
14 Apr 2026, 05:38 PM Uttar Pradesh - Noida
Reporter : Arun Mishra
Noida

SZN REPORTER : दिल्ली से सटे नोएडा के अलग-अलग औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन चल रहा है. श्रमिक लगातार पत्थरबाजी और आगजनी जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में एक स्कूल बस फंस गई, जिसमें बच्चे सवार थे. अचानक बवाल के बीच बस रुकने के कारण बच्चे रोने लगे. ऐसे में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को पास में मौजूद होटल में सुरक्षित पहुंचाया गया.

नोएडा : दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद और बुलंदशहर के औद्योगिक इलाकों में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान जगह-जगह आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं. हालांकि फिलहाल हालात काबू में हैं. लेकिन बवाल के बाद की तस्वीरें काफी भयावह हैं. सड़कों पर पत्थर बिखरे हुए हैं, जली हुई गाड़ियां खड़ी हैं. जगह-जगह बिल्डिंगों के कांच टूटे हुए हैं. हालांकि नोएडा में हुए इस हिंसक प्रदर्शन की जांच के लिए कमिटी का गठन कर दिया गया है. वहीं सीएम योगी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार श्रमिकों के साथ है. सीएम योगी ने श्रमिकों से अपील भी किया कि किसी के बहकावे में ना आएं, साजिशकर्ताओं से बचकर रहें. इसके अलावा नोएडा पुलिस ने उन दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा किया था. एक्स पर कांग्रेसी नेता ने दावा किया था नोएडा प्रदर्शन को काबू करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई. हालांकि पुलिस ने इस दावे को फर्जी बताया है. 

आइए जानते हैं नोएडा प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स…

नोएडा बवाल पर कुल 7 व्हाट्सएप ग्रुप की हो रही जांच

नोएडा में हुए बवाल को लेकर पुलिस ने 300 लोगों को प्रीवेंटिव अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज में दिया है, जो प्रदर्शन में शामिल थे. साइबर टीम कुल 7 व्हाट्सएप ग्रुप की जांच कर रही है, जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की है. गिरफ्तार लोगों में कोई श्रमिक नहीं है. यह वह लोग हैं, जिन्हें एक साजिश तहत के तहत श्रमिकों के बीच उग्र प्रदर्शन करने के लिए भेजा गया था.

नोएडा बवाल के बाद पुलिस वालों की छुट्टी हुई कैंसिल

नोएडा में हुए बवाल को लेकर नोएडा पुलिस कर्मियों की सभी छुट्टियां तत्काल रद्द कर दी गई हैं. जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर गए हुए हैं ,उन्हें तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने की आदेश दिए गए हैं.

नोएडा बवाल पर पुलिस कमिश्नर का खुलासा

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस कमिश्नर ने बयान जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के दो अकाउंट से गलत जानकारी शेयर करने की वजह से प्रदर्शन उग्र हुआ. दोनों सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान कर ली गई है और उनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराई जा रही है. दूसरे जिलों से सटे इलाकों में भीड़ के एक जत्थे ने एंट्री की और माहौल बिगड़ा. इस जत्थे के कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. कानून हाथ में लेने वालो के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराई जा रही है. माहौल ख़राब करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी. 83 स्थलों पर 42 हज़ार श्रमिकों ने प्रदर्शन किया. इसके अलावा 78 स्थानों पर प्रदर्शन करने वाले लोगो को समझाकर वापस भेजा गया. श्रमिकों की पांच मांगों में से चार मांगें मानी गई. बाकी मांगों को पूरा करने के सीएम ने हाई लेवल कमेटी बनाई है. हाई लेवल कमेटी की एक मीटिंग हो चुकी है. मुख्यमंत्री इस प्रकरण को लेकर गंभीर है. Cp लक्ष्मी सिंह ने श्रमिकों से शांति बनाये रखने की अपील की है. अफ़वाह फैलाने वालो और कानून को हाथ में लेने वालो पर सख्त कार्यवाही होगी.

नोएडा बवाल पर सीएम योगी की बैठक शुरू

नोएडा प्रकरण में सीएम कर रहे है अफसरों के साथ बैठक. उच्च स्तरीय समिति द्वारा श्रमिकों उद्यमियों के साथ हुई बैठक की सीएम योगी ने की जानकारी.

नोएडा प्रदर्शन को अल्ट्रा लेफ्टिस्ट ने किया हाईजैक

नोएडा हिंसा एक सुनियोजित साजिश थी. क़रीब 150 संदिग्ध को राउंड अप किया गया है. करीब 5 से 6 संदिग्ध ऐसे भी यूपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, जिन्होंने केवल आगजनी को अंजाम दिया और ये सब सुनियोजित तरीक़े से. अल्ट्रा लेफ्टिस्ट ने हाईजैक किया श्रमिकों के प्रदर्शन को. उन्हें भड़काया. उसमें शामिल हुए उग्र प्रदर्शन किया. पुलिस पार्टी सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया.

एक गहरी साजिश के क्लू मिले है यूपी पुलिस नोएडा प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 60 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने 200 लोगों से पूछताछ भी की है और इस मामले में एफआईआर दर्ज की है.

पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की कर रही अपील

नोएडा में हुए बवाल के बाद गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है. पुलिस लगातार इंडस्ट्रियल एरिया में फ्लैग मार्क करके कंपनी मालिक और कर्मचारियों को लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए अपील कर रही है. पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में फ्लैग मार्च भी निकाला और इस दौरान संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की. पुलिस ने कर्मचारियों से अपील कि वह किसी भी स्थिति में क्षेत्र के अंदर हिंसक माहौल नहीं बनाएं और क्षेत्र के अंदर शांति व्यवस्था बनाए रखें. एसीपी कोतवाली उपासना पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अलर्ट मोड पर है और लगातार फ्लैग मार्च करते हुए चेकिंग अभियान चला रही है. क्षेत्र में किसी भी प्रकार से माहौल को बिगड़ता नहीं दिया जाएगा. अगर किसी ने भी माहौल को बिगड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.

श्रमिकों से श्रम मंत्री अनिल राजभर का बड़ा बयान

नोएडा हिंसा पर योगी सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बयान जारी करते हुए कहा कि नोएडा की घटना साजिश की ओर संकेत करती है. मेरठ, नोएडा में 4 आतंकियों की गिरफ्तारी हुई थी. पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इन चारों से संपर्क में थे. श्रमिक भाई बहनों से निवेदन है कि ऐसी भारत विरोधी तत्वों के हाथ की कठपुतली न बने. सरकार श्रमिकों के साथ है, कोई बात है सरकार और अफसरों से कहें. श्रमिकों की मांग को लेकर सरकार संवेदनशील है. यूपी के विकास में श्रमिकों का बड़ा योगदान है, जिसका खुद सीएम आदर करते हैं. श्रमिकों के हितों को लेकर योगी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध रही है. श्रमेव जयते को सरकार धरातल पर उतार रही है. यूपी का विकास का कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा, वो साजिश कर रहे. श्रमिकों भाई शांति बनाए रखे, हम लोग सुनने को तैयार है. श्रमिकों से बात करने के लिए सीएम ने वरिष्ठ अफसरों को भेजा है.

नोएडा सेक्टर 63 थाने को मजदूरों ने घेरा

नोएडा सेक्टर 63 के थाने का मजदूरों ने घेराव कर दिया है. वहीं सेक्टर 83 में भारी संख्या में मजदूर एकत्रित हो गए हैं, जिन्हें पुलिस अधिकारी समझा रहे हैं.

कंपनी मजदूरों की समस्याओं का निकलेगा हल

नोएडा कंपनी मजदूर विवाद मामले में गठित हाई लेवल कमेटी आज रात तक निकाल लेगी हल. सभी पक्षों से बातचीत पर मुख्यमंत्री की नजर. पूरे मामले में रात को समीक्षा करेंगे सीएम योगी.

सेक्टर 63 में एक बार फिर हालात बिगाड़ने की कोशिश

नोएडा के सेक्टर 63 बी ब्लॉक में प्रदर्शन के दौरान कुछ गाड़ियों में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. नोएडा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की. कई उपद्रवियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस के सामने धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आईं. एक वीडियो में SHO अमित काकरान बीच-बचाव में सक्रिय दिखे. इस दौरान SHO अमित काकरान गिरे. नोएडा पुलिस हालात काबू करने में जुटी दिखाई दी.

श्रमिकों के हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

नोएडा के सेक्टर 63 में श्रमिकों द्वारा IT कंपनी में तोड़फोड़ की गई. IT कंपनी के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से अभद्रता की गई. कंपनी पर हमले के वक्त महिला कर्मचारी भी कंपनी में मौजूद थीं. हमले के दौरान भीड़ से किसी तरह ख़ुद को बचाया. IT कंपनी का स्टाफ दहशत में आया.. हमले का CCTV भी आया सामने.को

नोएडा बवाल पर क्या बोली मदरसन कंपनी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाल ही में हुए श्रम विरोध प्रदर्शनों और कुछ अन्य शहरों में भी इसी तरह की घटनाओं के संबंध में मदरसन ग्रुप की ओर से यह बयान जारी किया जा रहा है. मदरसन ग्रुप ने कहा, “यह एक व्यापक श्रम मुद्दा है, जो नोएडा और कुछ अन्य शहरों के कई उद्योगों को प्रभावित कर रहा है और यह वेतन संशोधन के बारे में फैलाई जा रही गलत सूचनाओं के कारण उत्पन्न हुआ है. हमारा संचालन सभी लागू कानूनों के अनुरूप है और कंपनी पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है. हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. अधिकारी उद्योग के साथ मिलकर स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं.”

हाई पावर्ड कमिटी श्रमिकों से बात करने के लिए पहुंची नोएडा

हाई पावर्ड कमेटी सभी हितधारकों से सामंजस्य बनाने तथा वार्ता करने के लिए नोएडा पहुंची. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाइ पावर्ड कमेटी पहुंची. शीघ्र किया जाएगा समस्याओं का समाधान. स्वार्थ परक और राजनैतिक विद्वेष माहौल ख़राब करने की गहन जाँच भी होगी. अराजकता नहीं होने दी जाएगी उत्तर प्रदेश में. समस्याओं का निकलेगा उचित समाधान.

श्रम विभाग ने समिति का किया गठन

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद श्रमिकों के हित में श्रम विभाग का बड़ा फैसला लिया गया. नोएडा में औद्योगिक असामंजस्य दूर करने के लिए समिति गठित की गई है. शासन ने श्रमिकों के हित में स्टेक होल्डर्स से बात करने के लिए गठित की उच्च स्तरीय समिति. औद्योगिक विकास आयुक्त होंगे समिति के अध्यक्ष. समिति में एसीएस सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन होंगे सदस्य. समिति में श्रमिक संगठन के 5 व उद्यमी संघ के 3 प्रतिनिधि भी शामिल.

Advertisement


नोएडा बवाल में फंस गए बच्चे, ले जाए गए होटल

नोएडा में कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रदर्शन और पथराव में स्कूल बस भी फंस गई. बच्चों को तुरंत बस के निकालकर पास के होटल में ठहराया गया. पथराव और प्रदर्शन के बीच चींख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने मदद करते हुए बच्चों को बस से निकालकर होटल में सुरक्षित पहुंचाया.

Advertisement


नोएडा के सेक्टर-63 में मारुति सर्विस सेंटर में आग

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. नोएडा के सेक्टर 63 में भी आगजनी की घटना सामने आई है. मारुति सर्विस सेंटर में भीषण आग लगाई गई है.

नोएडा में सैलरी पर हुए बवाल तो क्या बोले अखिलेश यादव?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, “भाजपा की सरकार में अन्याय की चरम सीमा है। अन्याय हर तरह का हो रहा है। अन्याय आर्थिक रूप से हो रहा है। अन्याय महंगाई बढ़ाकर हो रहा है। अन्याय बेरोजगारी बढ़ाकर हो रहा है। आज जो नोएडा में देखने को मिला है, बड़े पैमाने पर मजदूर अपनी मांग करते रहे हैं। पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सराकर की है। सरकार की कमी ये है कि जब मजदूर अपनी मांग को लेकर आए हैं तो सरकार ने सुनवाई क्यों नहीं की। अन्य प्रदेशों में भी जब मजदूरों का वेतन बढ़ गया तो सरकार ने उत्तर प्रदेश में राहत क्यों नहीं दी?”

जहां हुआ बवाल, अब वहां कैसे हैं हालात?

सड़क पर चार गाड़ियां जलकर खाक हैं, जिसमें दो पुलिस के वाहन हैं और दो निजी वाहन हैं. सड़क पर पत्थर पड़े हैं. फिलहाल मौके पर शांति है. लेकिन तनावपूर्ण है. मौके पर अभी भी श्रमिक डटे हुए हैं. हालात को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है.

प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों से सीएम योगी की अपील

मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों से अपील की है कि अशांति फैलाने की साजिश हो रही है. कुछ लोग माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं. यूपी में रोजगार की कमी नहीं है. डबल इंजान की सरकार में रोजगार की गारंटी है. अशांति फैलाने वालों से सावधान रहे.

नोएडा बवाल पर फेक ट्वीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर

नोएडा बवाल को लेकर किए गए फेक ट्वीट पर पुलिस ने दो एक्स हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. अफवाह फैलाने,भड़काने पर आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है.

बुलंदशहर के श्रमिकों की क्या है मांग

बुलंदशहर जिले में भी TAG कंपनी में मजदूरों जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. हालांकि अब वहां भी हालात काबू में हैं. मानदेय बढ़ाने, PF-ESI और अन्य सुविधाओं को लेकर श्रमिकों ने हंगामा किया. श्रमिकों ने मांग किया कि 12 घंटे काम के बदले महिला को 15 हजार, पुरुष को 20 हजार न्यूनतम वेतन दिया जाए. ठेकेदारों पर शोषण के गंभीर आरोप, कंपनी गेट पर जमकर नारेबाजी हुई. प्रदर्शन की खबर मिलते ही एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएलसी पल्लवी अग्रवाल, एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंच गए थे. अधिकारियों के आश्वासन के बाद श्रमिकों को शांत कर काम पर भेजा गया. सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम (इंडिया) का मामला.

गाजियाबाद-नोएडा बॉर्डर पर मजदूरों के प्रदर्शन से जाम

गाजियाबाद-नोएडा बॉर्डर पर मजदूरों का उग्र प्रदर्शन जारी है. कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है. बता दें कि गाजियाबाद में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया. वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने नोएडा से सटे बॉर्डर पर सड़क जाम कर दी, जिससे पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया. गाजियाबाद की सड़कों पर जाम के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं, जो कई किलोमीटर तक फैली हुई हैं. इस जाम का असर आम जनजीवन पर साफ देखने को मिल रहा है. स्कूल जाने-आने वाले बच्चों से लेकर दफ्तर जाने वाले लोग तक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, कई लोगों को पैदल ही सफर तय करना पड़ा. मौके से सामने आई तस्वीरों में आम जनता और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली.

लोगों ने व्यवस्था को लेकर की शिकायत

लोगों का कहना है कि ट्रैफिक के लिए कोई ठोस डायवर्जन प्लान पहले से तैयार नहीं किया गया, जिससे हालात और बिगड़ गए. फिलहाल पुलिस जाम खुलवाने की कवायद में जुटी हुई है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पा रही है. विरोध प्रदर्शन के चलते रूट को पूरी तरह डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे वैकल्पिक मार्गों पर भी भारी दबाव देखने को मिल रहा है. स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और ट्रैफिक पुलिस के लिए हालात संभालना चुनौती बना हुआ है. अब देखना होगा कि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस स्थिति को काबू में लाने के लिए क्या कदम उठाते हैं.

100 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

नोएडा में सैलरी को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है. मौके पर पीएसी की 8 कंपनियां, आरएएफ, बड़ी संख्या में पुलिसबल, क्यूआरटी और आसपास के जिलों की पुलिस बुलाई गई है.

Noida बवाल पर डीजीपी का बयान

नोएडा में हुए बवाल को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्‍ण (DGP Rajeev Krishna) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंसा भड़काने वाले तत्वों की पहचान की जा रही है, साथ ही बाहरी लोगों की भूमिका की भी जांच होगी. डीजीपी ने स्पष्ट किया कि आरोपियों, अफवाह फैलाने वालों और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement


बुलंदशहर में भी प्रदर्शन

सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम (इंडिया) कंपनी में मजदूरों ने मानदेय बढ़ाने, PF-ESI और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. श्रमिकों ने 12 घंटे की ड्यूटी के बदले महिला कर्मचारियों के लिए ₹15,000 और पुरुष कर्मचारियों के लिए ₹20,000 न्यूनतम वेतन तय करने की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान ठेकेदारों पर शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए कंपनी गेट पर जमकर नारेबाजी की गई. सूचना मिलते ही एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएलसी पल्लवी अग्रवाल, एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से बातचीत की. अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांत हुआ और मजदूरों को वापस काम पर भेज दिया गया.

Noida Factory Workers Protest-Traffic Jam LIVE Updates

  • नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन में अचानक घुसे कई नए चेहरों ने जलाई पुलिस की गाड़ियां.
  • सीएम के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन ठंडा होने की थी उम्मीद, लेकिन अचानक कुछ लोगों ने फैलाई हिंसा.
  • जब कल सीएम ने आगाह किया था क्या उसी के डर से ये किसी देश विरोधी ताकत ने जल्दबाजी में हिंसा को अंजाम दिया?
  • पुलिस की गाड़ियां को बनाया गया निशाना.
  • नई उम्र के लड़के अचानक श्रमिकों की भीड़ में आए और गाड़ियों को शुरू कर दिया जलाना.
  • यूपी ATS ने जिन 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, उन्होंने पूछताछ में इन्हीं तरीकों का किया था खुलासा.
  • पाक हैंडलर के इशारों पर गाड़ियों को जलाकर दंगा, हिंसा करवाने की थी प्लानिंग.
  • गाजियाबाद इंदिरापुरम के शिप्रा तक पहुंचा जाम सर्विस लेन बंद होने और श्रमिकों के प्रदर्शन के चलते जाम की स्थिति.
  • हालातों की बात करें तो नोएडा में एक जगह नहीं बल्कि अलग अलग इंडस्‍ट्रीयल जगहों पर फैक्ट्री के कर्मचारियों का प्रदर्शन चल रहा है.
  • ये लोग सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.
  • गुस्साए कर्मचारियों ने कई इलाकों में रोड जाम कर दिया है. नोएडा फेज 2 में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया है.
  • सेक्टर 84 में मदरसन कंपनी के सामने प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी. पथराव और आगजनी हुई है. पुलिस बल मौके पर मौजूद है.
  • बेकाबू हुई भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं.
  • नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में गार्मेंट एक्सपोर्ट और अन्य औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक हरियाणा की तर्ज पर न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
  • नोएडा में सेक्टर 62 में दो बसों को रोका गया.
  • प्रदर्शन से नोएडा की सड़कों पर लगा जाम.

NH-9 और सेक्टर-62 में भी लगा जाम.यह प्रदर्शन ना केवल सेक्‍टर 84 बल्कि सभी इंडस्‍ट्रीयल इलाकों में हो रहा है. जगह-जगह प्रदर्शन की वजह से सड़कों पर जाम के हालात बने हुए हैं. वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर देखी जा रही हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई ट्रै‍फ‍िक एडवाइजरी जारी नहीं हुई है, जिसकी वजह से अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. एनएच 9 और सेक्‍टर 62 में भयंकर जाम के हालात देखे जा रहे हैं. इससे ना केवल नोएडा बल्कि पूरे एनसीआर की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर जाम के हालात बन गए हैं. पुलिस ने शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए भारी तैनाती की है.

नोएडा पुलिस का कहना है कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाई गई है. पुलिस एवं प्रशासनिक आला अफसर मौके पर हैं और पुलिस बल सभी जगहों पर मौजूद है. हालातों पर नजर रखी जा रही है. श्रमिकों को शांति एवं संयम बनाए रखने हेतु लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. जरूरत के हिसाब से न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाई जा रही है. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

जिला अधिकारी ने श्रमिकों से अपील की है. उन्‍होंने कहा कि 2 से 3 दिवसों में जनपद की औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठक करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिय गए हैं, जिनका जनपद की सभी औद्योगिक इकाइयों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा. जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों को ओवरटाइम का भुगतान दुगनी दर से किया जाएगा. उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी. प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाएगा. अगर रविवार को कार्य कराया जाता है, तो उसका भुगतान भी दुगनी दर से किया जाएगा.

उन्‍होंने कहा कि सभी श्रमिकों को नियमानुसार बोनस का भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक उनके बैंक खातों में किया जाएगा. प्रत्येक कारखाने में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित की जाएगी, जिसकी अध्यक्ष महिला ही होगी. शिकायत पेटी रखी जाएगी और श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा. हर श्रमिक का वेतन महीने की 10 तारीख के भीतर एकमुश्त भुगतान किया जाएगा. सभी श्रमिकों को वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएगी.

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों के वेलफेयर एवं शांति व्यवस्था के लिए एक कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके नंबर है..

  • 120-2978231
  • 120-2978232
  • 120-2978862
  • 120-2978702

इस कन्ट्रोल रूम के जहिरये श्रमिक अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा सूचना दर्ज करा सकते हैं. जिलाधिकारी ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक अपने-अपने कामों पर पहुंचकर कार्य करें. किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें तथा जिले में सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
कक्षा 3 का सेट 7 हजार में... प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में छात्रों का हंगामा, मेरठ में BSA को घेरा
April 14, 2026
thumb
दूरदर्शन कार्यालय के बाहर एनएसयूआई का प्रदर्शन, अशोक श्रीवास्तव के बयान पर जताया विरोध
April 14, 2026
thumb
दिल्ली से चोरी हुई बाइक रोहटा रोड से बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार
April 14, 2026
thumb
Meerut News: बाइक सांड से टकराई, दंपती समेत चार लोग घायल
April 14, 2026
thumb
Meerut News: फल विक्रेता पर धारदार हथियारों से हमला, हालत गंभीर
April 14, 2026
thumb
मेरठ में सेंट्रल मार्केट कार्रवाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, व्यापारियों की अनदेखी का आरोप
April 14, 2026
thumb
यूएई की सख्ती से बढ़ा दबाव, कर्ज चुकाने को पाकिस्तान पर संकट, मदद के लिए सऊदी अरब और चीन की ओर नजर
April 14, 2026
thumb
PM Modi Visit Live: पीएम ने जनता को समर्पित किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सहारनपुर में CM ने कही ये बात
April 14, 2026
thumb
गिरावट के बाद जोरदार वापसी, पाकिस्तानी शेयर बाजार में उछाल, KSE-100 में बड़ी बढ़त से निवेशकों का भरोसा लौटा
April 14, 2026
thumb
Meerut News: 134 साल बाद बदला मेरठ नगर निगम का पता, करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ नया दफ्तर, जानिए खासियत
April 14, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open