Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
मेरठ में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ छात्रों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शान मुहम्मद के नेतृत्व में छात्रों ने बीएसए आशा चौधरी का घेराव किया।
SZN संवाददाता, मेरठ। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के विरोध में सोमवार को छात्रों ने बीएसए आफिस पर नारेबाजी कर प्रदर्शन एवं हंगामा किया। बीएसए आशा चौधरी का घेराव किया। बीएसए की ओर से शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही छात्रों ने घेराव समाप्त किया।
सीसीएसयू के छात्र नेता एवं भीम आर्मी छात्र सभा के पश्चिम प्रभारी शान मुहम्मद के नेतृत्व में छात्र दोपहर में बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विरोध में हंगामा किया और बीएसए आशा चौधरी का घेराव किया। उनका आरोप था कि निजी स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं।
अभिभावकों को एक ही निर्धारित दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इन दुकानों से निजी प्रकाशनों की महंगी किताबें लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे अभिभावकों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। पूरे मामले में विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं। बीएसए कार्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही निजी प्रकाशनों की महंगी किताबों का खेल चल रहा है।
कक्षा 3 का सेट 7 हजार में
जिले के किठौर, खरखौदा, रजपुरा, माछरा ब्लाक में कक्षा दो का सेट छह हजार, कक्षा तीन का सेट सात रुपए में दिया जा रहा है। सभी किताबें निजी प्रकाशनों की हैं। कक्षा दो के सेट में 16 एवं कक्षा तीन के सेट में 17 किताबें शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन एवं दुकानदारों के बीच कमीशन का खेल चल रहा है। कापी, पाठ्य पुस्तकें, ड्रेस, स्कूल बैग, जूते-मोजा आदि निर्धारित दुकानों से ही खरीदने को बाध्य किया जा रहा है।
स्कूल एनसीईआरटी की पुस्तकें पाठ्य पुस्तकें शामिल न करते हुए अन्य पब्लिकेशन की पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर कार्रवाई की मांग की। घेराव व प्रदर्शन में आरिश इमरान, आरफीन चौहान, तस्लीम अहमद, आकाश व आसिफ मौजूद रहे।
Latest News
Open