Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- आपदा व आपातकाल
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण एनक्लेव कॉलोनी के समीप दानिश निवासी लावड़ फल बेचने का काम करता है। दानिश रात को भी वहीं सो जाता है। आरोप है कि सोमवार देर रात गांव अब्दुल्लापुर निवासी हसरत और काला उर्फ अरशद दो भाइयों ने उसके ऊपर धारदार हथियारों से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गांव अब्दुल्लापुर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अनस ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का दानिश पुत्र मुजम्मील निवासी मोहल्ला घास मंडी, लावड़ थाना इंचौली चार साल से उसके पास रहता है। वह किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित कृष्ण एनक्लेव कॉलोनी के समीप फल बेचने का काम करता है। तीन दिन पहले दानिश के साथी तालिब का हसरत और काला उर्फ अरशद दोनों भाइयों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर सोमवार की शाम पांच बजे दोनों शराब के नशे में आए और तालिब के बारे में जानकारी की। जिस पर दानिश ने अनभिज्ञता जताते हुए जानकारी होने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि देर रात दोनों भाइयों ने दानिश के ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। घायल के रिश्तेदार अनस ने हसरत और काला उर्फ अरशद को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Latest News
Open